लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच एक हल्का-फुल्का और मजाकिया पल चर्चा का विषय बन गया।
फ्रांस के एवियां-ले-बैंस शहर में विश्व नेता वैश्विक चुनौतियों और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र हुए। सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक परिस्थितियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इसी दौरान वायरल हुए एक वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुस्कुराते हुए कहा, "हम इंस्टाग्राम के सबसे चर्चित जोड़े हैं।" यह टिप्पणी दोनों नेताओं से जुड़े पहले से लोकप्रिय 'मेलोडी' (मेलोनी और मोदी) सोशल मीडिया ट्रेंड की ओर इशारा मानी जा रही है।
पिछले कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए थे। इसके बाद 'मेलोडी' नामक हैशटैग भी काफी लोकप्रिय हुआ था।
हालांकि यह एक अनौपचारिक और हल्के अंदाज में की गई टिप्पणी थी, लेकिन इसने सम्मेलन के गंभीर कूटनीतिक माहौल के बीच लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।