लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
दोस्त की शादी में राधिका अंबानी का भावुक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में राधिका अपनी खास दोस्त की शादी में पूरे उत्साह के साथ शामिल होती नजर आती हैं। दुल्हन की एंट्री के दौरान उन्होंने फूलों की चादर थामकर उसका स्वागत किया और जैसे ही दुल्हन उनके पास पहुंची, राधिका उसे गले लगाकर भावुक हो गईं।
वीडियो में दोनों की गहरी दोस्ती साफ झलकती है। इस भावुक पल ने शादी में मौजूद मेहमानों का भी ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स राधिका की सादगी और दोस्ती के प्रति उनके अपनापन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसी शादी समारोह में अनंत अंबानी भी नजर आए। उन्होंने मेहमानों के साथ डांस किया, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के खूबसूरत और भावुक पलों ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।