लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी और फिल्ममेकर इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो और तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।
वीडियो में खूबसूरत बीच और पहाड़ों के बीच कृष अग्रवाल घुटनों पर बैठकर इदा को प्रपोज करते नजर आते हैं। इसके बाद इदा अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। यह रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इदा अली अपने पिता की तरह फिल्म निर्माण और लेखन से जुड़ी हैं। उन्होंने कम उम्र में निर्देशन की शुरुआत की थी और कई क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। उनकी सगाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी।
बताया जा रहा है कि यह खास प्रपोजल नॉर्वे के एक खूबसूरत बीच पर हुआ था। इदा ने पोस्ट के साथ "Yes" लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। इस पोस्ट के बाद से कपल की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।