राज़ मंज़र
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया
उप तहसील नित्थर के अंतर्गत डावर्च, शनाह व ग्राम पंचायत निरथ के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन एक पुराना झूला पुल (रस्सी पुल) है, जिसके सहारे ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवाजाही करते हैं। यह झूला पुल वर्षों पुराना है और इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते हर दिन इस पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। इस झूले से पहले भी हादसा हो चूका है शाम के समय पैर फिसलने से एक व्यक्ति की गिर कर मौक़े पर मौत हुई है खासकर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ जाने पर यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि जल्दसज ल्द यहां पर एक पक्का पुल बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।