गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संतोष गोयल नाम के एक बुजुर्ग की जिंदगी की कहानी सामने आई है। एक समय वे नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में पढ़ाया करते थे और सम्मानजनक जीवन जीते थे।
बताया जाता है कि संतोष गोयल ने इंग्लिश में पीएचडी की थी और साल 1971 में NDA में छात्रों को पढ़ाया। लेकिन समय ने ऐसा पलटा खाया कि आंखों की रोशनी चली जाने के कारण उनकी नौकरी छूट गई।
आज हालत यह है कि वह एक मंदिर में रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं, जहां उन्हें भोजन जैसी मूल सुविधाएं मिल जाती हैं। अगर वे कुछ साल और नौकरी कर लेते, तो आज उन्हें अच्छी-खासी पेंशन मिल सकती थी।
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए हैं। कई यूजर्स उनकी मदद की अपील कर रहे हैं, तो कुछ इसे जिंदगी का बड़ा सबक बता रहे हैं कि वक्त कभी भी बदल सकता है और कुछ भी स्थायी नहीं होता।