'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' वाले विकी कौशल इन दिनों अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेना के साथ समय बिता रहे हैं। गुरुवार के दिन उन्होंने सेना के कैम्प में जवानों के लिए रोटियां भी बनाईं। बीते दिनों उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी कि वो अगले कुछ दिनों तक भारत-चीन सीमा पर तवांग में जवानों के साथ रहेंगे।
बताया जा रहा है कि विकी मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 1971 वॉर हीरो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में लीड कर रहे हैं और इसीलिए जवानों की जिंदगी को करीब से देखना चाहते हैं।
14,000 फीट की ऊंचाई पर सेना के साथ
विकी
विकी ने सोशल साइट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका मिला।'
दो बायोपिक में काम कर रहे विकी
1971 वॉर हीरो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक के अलावा विकी स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन शुजीत सरकार कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों में देश के देश का गौरव बढ़ाने वाले किरदारों में नजर आएंगे और इसीलिए फील्डवर्क करके खुद को उसमें ढालने की कोशिश कर रहे हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments