गुमला : जिले के बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएचपीसी मैदान में आज कांग्रेस पार्टी की चुनावी सभा आयोजित की गई। इस सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, इंडी गठबंधन से सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता तथा मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को चुनाव में जिताना है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments