शाहजहांपुर। जनपद में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए करीब 2500 हल्के और भारी वाहनों को लगाए जाने से आने वाले दिनों में सफर करना मुश्किल होगा। मतदान से पहले ही वाहनों के अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में परिवहन निगम की 24 बसों को चुनाव के लिए भेजा गया है। लंबी दूरी के मार्ग से हटाई गईं बसों के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। दस मई से सफर करना अधिक मुश्किल हो जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, मतदान के लिए 2500 वाहनों को लगाया गया है। इनमें आठ सौ बसें, मिनी बस, ट्रक लगाए गए हैं। 1200 छोटे वाहन लगाए गए हैं। साथ ही पांच सौ अन्य वाहनों को लगाया गया है। इन वाहनों का अधिग्रहण दस मई से शुरू कराते हुए इन्हें खड़ा करा लिया जाएगा। अनुबंधित बसों, जीप, मैजिक समेत अन्य वाहनों का अधिग्रहण होने से यात्रियाें के लिए बड़ा संकट खड़ा होने वाला है। उन्हें सफर करने के लिए वाहन तक मिलना मुश्किल है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments