सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

भोपाल में ’वोट फ्रॉम होम’ श्रमिक दिवस तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सक्ती जिला मुख्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने फ्लैश मोबाइल रोशनी के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्वीप मशाल रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. फैयाज खुदसर ने चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व का किया भ्रमण सूरतगढ़ : गेहूं के उठाव नहीं हो पाने के कारण मजदूरों ने किया मंडी का गेट बंद आज का राशिफल चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

Anjali 23-12-2022 15:24:40

अंजलि

लोकल न्युज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली 

सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

गब्बर सिंह वैदिक  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

हिमाचल कांग्रेस ने राज्य में पिछली BJP सरकार के खोले संस्थान डिनोटिफाई करने का समर्थन किया है। सरकार के समर्थन में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू की अगुआई वाली सरकार का समर्थन किया।

प्रतिभा ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी। इसके लिए भाजपा को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हार के सदमे से नहीं उबर पा रही भाजपा
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमें से उबर नही पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी ।

भाजपा ने मौज-मस्ती में गुजारे 5
साल
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों,बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुख दर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज-मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।

राजनीतिक लाभ लेने के लिए खोले संस्थान
प्रतिभा सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए संस्थानों को खोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आनन-फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए सैकड़ों संस्थान खोले गए। वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी समीक्षा करने का फैसला उचित है। उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर हो-हल्ला करना, उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं, जो लोगों के बीच सहानुभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :