सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए चला हस्ताक्षर अभियान सुल्तानपुर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का चुनावी संबोधन किसान सम्मेलन चंदौली -डाक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय 24 मई को होगा फैसला पूर्व मंत्री एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह के भरण-पोषण मामले का वाहन खाई में गिरने से 18 ग्रामीणों की मौत इटावा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार केशव प्रसाद मौर्य की जौनपुर में चुनावी जनसभा मतगणना की तैयारियां हुई प्रारंभ- इंदौर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत लद्दाख में महसूस किये गये भूकंप के झटके प्रधानमंत्री का ओडिशा का चुनावी दौरा खिलाडियों का ट्रायल कल 21 मई को नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई झुंझुनू : यूपीएससी टॉपर्स का किया गया सम्मान हाजीपुर में 11 बजे तक 17.36 फीसदी मतदान हुआ मोहला-मानपुर मे आई टी बी पी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन चित्रकूट में पोलिंग पार्टी रवानगी व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा रेलवे ने रायपुर के पास हुई घटना के उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश पीलीभीत में राहगीरों के लिए शुरू किया गया मासिक प्याऊ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

Anjali 23-12-2022 15:24:40

अंजलि

लोकल न्युज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली 

सुक्खू सरकार के समर्थन में प्रतिभा सिंह:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोली- संस्थान बंद करने का फैसला सही, BJP ने चुनावी लाभ के लिए खोले

गब्बर सिंह वैदिक  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

हिमाचल कांग्रेस ने राज्य में पिछली BJP सरकार के खोले संस्थान डिनोटिफाई करने का समर्थन किया है। सरकार के समर्थन में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू की अगुआई वाली सरकार का समर्थन किया।

प्रतिभा ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी। इसके लिए भाजपा को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हार के सदमे से नहीं उबर पा रही भाजपा
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमें से उबर नही पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी ।

भाजपा ने मौज-मस्ती में गुजारे 5
साल
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों,बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुख दर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज-मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।

राजनीतिक लाभ लेने के लिए खोले संस्थान
प्रतिभा सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए संस्थानों को खोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आनन-फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए सैकड़ों संस्थान खोले गए। वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी समीक्षा करने का फैसला उचित है। उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर हो-हल्ला करना, उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं, जो लोगों के बीच सहानुभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :