भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नग्गर मे आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यव्स्था 11वें से 5वें पायदान पर पहुंची है और प्रदेश के विकास में भी कोई कमी नहीं रखी
गई है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने केंद्र की अन्य उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भी इन चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया है। संजय अवस्थी ने कहा कि अब प्रदेश के लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जांन चुकें है और उसे अब प्रदेश में सत्ता के सपने देखना छोड़ देना चाहिए।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments