मुंबई में आज भी IMD का रेड अलर्ट, ठाणे और पालघर में स्कूल बंदम

हापुड़ के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया प्रशिक्षण अभियान शाहजहांपुर : चुनाव में लगेंगे वाहन, सफर करना होगा मुश्किल ईडी रिमांड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हाथरस में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू गर्ल्स होस्टल में आया सांप का जोड़ा छात्राओं में फैली दहशत मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने लाडवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया भिवानी जिला के कस्बा बहल में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन भाजपा प्रत्याशी आर.के सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया किया CCTV कैमरे में कैद हुआ अवैध संबंध और नशे वाला दूध आज का राशिफल भीषण गर्मी में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत के क्षेत्रों में कर रहे आग पर नियंत्रण गेहूं खरीद में चार जिलों में अब होगी छापामारी कल से शुरू होगा प्रत्याशियों का नामांकन रांची लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी यश्विनी सहाय नामांकन हमीरपुर में प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन टोंक : नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना श्रीगंगानगर : वेश्यावृति के अड्डे का पर्दाफाश,11 लोगो को किया गिरफ्तार

मुंबई में आज भी IMD का रेड अलर्ट, ठाणे और पालघर में स्कूल बंदम

Simran Singh 28-07-2023 15:44:24

सिमरन सिंह  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, 
नई दिल्ली:   मुंबई में बारिश का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार सुबह 830 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।आज आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है, जिसमें शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार को सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

मुंबई के लिए 'रेड' अलर्ट जारी

आईएमडी ने शुक्रवार यानी आज सुबह 8:30 बजे तक मुंबई के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई के सात झीलों में से एक मोदक सागर झील गुरुवार रात 10:52 बजे ओवरफ्लो होने लगी।

बता दें, तुलसी झील, वेहर झील और तानसा झील के बाद मुंबईवासियों के लिए यह चौथी ताजा पानी की आपूर्ति करने वाली झील है। अधिकारियों ने कहा कि जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण, तानसा बांध ओवरफ्लो होने लगा और इसके 15
गेट खोल दिए गए, जहां से 1,65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पड़ोसी पालघर जिले में धामनी बांध से 8,400 क्यूसेक और कवाडास बांध से 21,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बारिश के बीच स्कूल बंद

क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बीच ठाणे और पालघर प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूलों, जूनियर कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे इलाके में जल-जमाव जैसी स्थिति बन गई।

कई परिवारों को आवासीय क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। वहीं, ठाणे जिले के कलवा कस्बे में तेज बारिश के बीच मछली पकड़ने के दौरान एक 32 वर्षीय व्यक्ति एक खाड़ी के पास उफनते नाले में बह गया। समाचार एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण ठाणे जिले के भिवंडी और मीरा भयंदर के कई निचले इलाके, जबकि पालघर जिले के वसई और विरार जलमग्न हो गए।

रेलवे हुआ प्रभावित

मुंबई में भी गुरुवार को भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वहीं, पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

माटुंगा, डीएन नगर, बायकुला, ट्रॉम्बे, आजाद मैदान, कांदिवली, कालबादेवी, ओशिवारा, दहिसर, मगाथाने में जल-जमाव देखा गया, इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में लगभग आधा फीट पानी भर गया था। बारिश के कारण पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पूरे दिन 10-15 मिनट की देरी से चलीं है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :