रांची: इंडिया गठबंधन की साझा उम्मीदवार और कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आज रांची लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यशस्विनी सहाय ने नामांकन के आखिरी दिन आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व
सांसद सुबोध कांत सहाय और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद थी। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी जबकि 9 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। रांची लोक सभा सीट के लिए 25 मई को मतदान सुनिश्चित है। मतों की गिनती 4 जून को होगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments