पूर्व CM शांता कुमार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा:बोले- हिमाचल में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही, सरकार मौन, शर्म से सिर झुक रहा

जयपुर : गर्मी में मिट्टी के बर्तन आइये जानते है कब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'पंचायत 3' भोपाल में ’वोट फ्रॉम होम’ श्रमिक दिवस तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सक्ती जिला मुख्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने फ्लैश मोबाइल रोशनी के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्वीप मशाल रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. फैयाज खुदसर ने चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व का किया भ्रमण सूरतगढ़ : गेहूं के उठाव नहीं हो पाने के कारण मजदूरों ने किया मंडी का गेट बंद आज का राशिफल चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश

पूर्व CM शांता कुमार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा:बोले- हिमाचल में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही, सरकार मौन, शर्म से सिर झुक रहा

Anjali 23-12-2022 15:16:29

अंजलि, 

लोकल न्युज ऑफ इंडिया 

नई दिल्ली -   पूर्व CM शांता कुमार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा:बोले- हिमाचल में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही, सरकार मौन, शर्म से सिर झुक रहा

गब्बर सिंह वैदिक
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से हिमाचल प्रदेश में ही इतना भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है कि यह सोच कर ही सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में केवल 3 मामलों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

250 करोड़ फर्जी छात्रों में बांटा
इसमें पहला लगभग 10 वर्ष पहले हिमाचल के गरीब बच्चों की छात्रवृति का केंद्र से आया हुआ लगभग 250 करोड़ फर्जी छात्रों को कागजों में बांट दिया गया। इसमें प्रमुख अधिकारी व अध्यापक शामिल थे। अब CBI जांच कर रही है। देवभूमि कही जाने वाली हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के मंदिरों में इस प्रकार का भयंकर भ्रष्टाचार सोच कर शर्म आती है।

1,000 करोड़ में फर्जी डिग्रियां बेची
वहीं लगभग एक हजार करोड़ में 42 हजार फर्जी डिग्रियां बेच दी गई। एक
हजार करोड़ रूपए में बेच दी गई। डिग्रियां बेचने वाला परिवार सहित विदेश में मौज कर रहा है। उसके बैंक खाते में अब कोई धन नही है, जांच हो रही है,और आगे भी होती रहेगी।

पुलिस भर्ती पेपर लीक केस में कुछ नहीं हुआ
पूर्व CM शांता कुमार ने कहा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कई प्रदेशों के लगभग 200 आरोपी हैं। पुलिस के घर में ही चोरी हो गई, जो कि बहुत शर्मनाक है। इसकी भी जांच चल रही है। अभी तक इस मामले मे कुछ नहीं हुआ।

पूरा तंत्र भ्रष्ट हुआ
जब इस किस्म का भयंकर भ्रष्टाचार होता है, तो यह बात कई लोगों तक पहुंचती होगी। उसी समय सरकार तक सूचना क्यों नही मिलती। शुरू में ही अपराधी क्यों नहीं पकड़े जाते?। इसका एक ही कारण है कि पूरा तंत्र भ्रष्ट हो गया है। आम जनता भी भ्रष्टाचार में शामिल हो रही है। अपराध करने वाले अधिक चतुर और योग्य हो गये है और अपराध पकडने वाला तंत्र योग्य भी नही है, और भ्रष्ट भी हो गया है। सरकार का गुप्तचर विभाग भी इस तंत्र में कुण्ठित हो गया है।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :