‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विवाद, प्रदर्शन रोकने की मांग को लेकर यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ में यादव समाज ने फिल्म ‘Yadav Ji Ki Love Story’ के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। समाज ने फिल्म में छवि खराब करने का आरोप लगाया है।<br/><br/>

By : Local News of India
‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विवाद, प्रदर्शन रोकने की मांग को लेकर यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रायगढ़, 24 फरवरी। फिल्म Yadav Ji Ki Love Story को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को यादव समाज के प्रतिनिधियों ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।                     

समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को एक विशेष संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि इस तरह का चित्रण समाज की गरिमा और सम्मान के खिलाफ है।

यादव समाज ने कहा कि उनका समुदाय हमेशा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में किसी भी प्रकार का नकारात्मक चित्रण व्यापक असंतोष और चिंता का कारण बन सकता है।     

 ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। साथ ही इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भी उम्मीद जताई है कि वे सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए संतुलित और न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे, ताकि किसी प्रकार का जातिगत तनाव न उत्पन्न हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

संबंधित सामग्री

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

जिला जजों के सरकारी आवास पर MP हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जिला जजों के सरकारी आवास पर MP हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीशों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने के मुद्दे पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित की गई है।

मध्य प्रदेश में GRP अधिकारी गिरफ्तार, तस्कर को अफीम सप्लाई करने का आरोप

मध्य प्रदेश में GRP अधिकारी गिरफ्तार, तस्कर को अफीम सप्लाई करने का आरोप

मध्य प्रदेश के नीमच में रेलवे पुलिस के एक अधिकारी को अफीम तस्कर को 1.5 किलो अफीम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ के समर्थन में उतरीं गुल पनाग, बोलीं- मुश्किल कहानियों पर होनी चाहिए चर्चा

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ के समर्थन में उतरीं गुल पनाग, बोलीं- मुश्किल कहानियों पर होनी चाहिए चर्चा

गुल पनाग ने दिलजीत दोसांझ और हनी त्रेहान की फिल्म ‘सतलुज’ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल ऐतिहासिक विषयों पर चर्चा होनी चाहिए, रोक लगाना समाधान नहीं है।

अनंत अंबानी बागेश्वर धाम पहुंचे, बालाजी के किए दर्शन; धीरेंद्र शास्त्री ने भेंट की गदा

मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक गदा भी भेंट की गई।