लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली के यमुना बाजार घाट इलाके में जल्द ही बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया जा सकता है। प्रशासन ने इलाके में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई यमुना के O-Zone और अतिक्रमण हटाने की योजना के तहत की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से करीब 1100 लोग प्रभावित होंगे और उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब पुनर्वास को लेकर चिंता में हैं।
प्रशासन का कहना है कि अदालत और पर्यावरण नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रभावित लोग पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
इलाके में पुलिस और प्रशासन की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। लोगों के बीच तनाव और असमंजस का माहौल बना हुआ है।