लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने सत्ता संभालने के बाद अपना पहला बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। ये दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूलों और संवेदनशील सार्वजनिक इलाकों के पास स्थित बताई जा रही हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी TASMAC आउटलेट्स की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें बंद किया जाए। सरकार का कहना है कि बच्चों और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब बिक्री से सामाजिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं।
CM विजय ने कहा कि उनकी सरकार “जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी” को प्राथमिकता देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों और पूजा स्थलों के आसपास का माहौल सुरक्षित और सकारात्मक होना चाहिए।
इस फैसले के बाद तमिलनाडु की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थक इसे विजय की “क्लीन गवर्नेंस” और सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं। वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार को शराब नीति पर व्यापक रोडमैप भी पेश करना चाहिए।
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार बंद होने वाली अधिकांश दुकानें घनी आबादी वाले इलाकों में स्थित हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि दुकान बंद होने के बाद कानून व्यवस्था और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी नजर रखी जाए।
Tamil Nadu में TASMAC के जरिए शराब बिक्री सरकार के लिए बड़ा राजस्व स्रोत रही है। ऐसे में विशेषज्ञ इस फैसले के आर्थिक असर पर भी नजर बनाए हुए हैं।