लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच Amit Shah का एक पुराना चुनावी भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 22 अप्रैल की एक रैली का बताया जा रहा है, जिसमें अमित शाह ने कहा था कि 4 मई को काउंटिंग शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक “दीदी टाटा, बाय-बाय” हो जाएंगी।
अब जब चुनावी रुझानों में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है, तो लोग इस बयान को “सच होती भविष्यवाणी” के तौर पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजे अभी आना बाकी हैं, लेकिन इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।