वीरगढ़ में अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन, मझौली-टिप

वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हुआ।

By : Local News of India
वीरगढ़ में अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन, मझौली-टिप्पर बना ऑल ओवर चैंपियन

वीरगढ़ में आयोजित अंडर-19 खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में सम्मानित विद्यार्थी और मौजूद अतिथि।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
गुरप्रीत कालरा 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीरगढ़ में पिछले कई दिनों से आयोजित अंडर-19 छात्र-छात्राओं की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश कीं।

प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझौली-टिप्पर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने वोकल फोक सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, वॉलीबॉल, खो-खो, मार्च पास्ट और कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं वोकल सोलो क्लासिकल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिक्लेमेशन, फोक सॉन्ग और योगा प्रतियोगिताओं में पीएम श्री जेबीएल कुमारसैन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगल ने चैस और ठोडा प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र श्याम ने विद्यार्थियों को खेल और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व है। मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

इस दौरान देवेंद्र श्याम ने विद्यालय के लिए 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उनकी इस पहल का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग योगेंद्र मेकैर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार जिष्टु, जिला परिषद सदस्य संदीप सरोल, ग्राम पंचायत मंगसू की प्रधान मंजू सिंधा, ग्राम पंचायत थानाधार की प्रधान सुचेता ठाकुर सहित शिक्षक, अभिभावक, स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।

संबंधित सामग्री

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव, 56 सेकंड में कोर इंजीनियरिंग ने मारी बाजी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में अंतर-विभागीय ‘माखन चोर–दही हांडी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

बम की चिट्ठी, को-पायलट पर शक! अहमदाबाद में Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे

सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट को 31 अगस्त को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने