लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ को POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम से जुड़े मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान की।
इससे पहले 20 जून को हैदराबाद की विशेष POCSO अदालत ने भागीरथ को सात दिनों की अंतरिम जमानत दी थी, ताकि वह अपनी अंतिम परीक्षाओं में शामिल हो सकें। अंतरिम राहत की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने नियमित जमानत के लिए अदालत का रुख किया था।
मामले की जांच अभी जारी है और अदालत में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। फिलहाल, इस मामले में अंतिम फैसला आना बाकी है।