नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है, लेकिन दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है।
CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की सूचना दी। संगठन का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहता है। वहीं, नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं, जिसके तहत बिना लिखित अनुमति के सार्वजनिक सभा, प्रदर्शन और धरना नहीं किया जा सकता।
CJP का प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया और Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी सवाल उठा रहा है। संगठन की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इससे पहले भी दिल्ली में इसी मुद्दे पर प्रदर्शन हुए हैं, जिनमें पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 10 अक्टूबर को CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी या फिर एक बार फिर दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनेगी? CJP नेताओं ने अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में भी प्रदर्शन जारी रखने के संकेत दिए हैं