kedarnath-weather-pilgrims-airlift-50

केदारनाथ में मौसम की मार, बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत; अब तक 50 से ज्यादा एयरलिफ्ट

केदारनाथ में बदलते मौसम और ऊंचाई के कारण श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है। अब तक 50 से ज्यादा यात्रियों को एयर एम्बुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया है।

By : Local News of India
केदारनाथ में मौसम की मार, बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत; अब तक 50 से ज्यादा एयरलिफ्ट

केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालु को एयरलिफ्ट करते रेस्क्यूकर्मी।

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान बदलता मौसम श्रद्धालुओं के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है। बारिश, बर्फबारी, तेज धूप, ठंड और ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे मामलों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मदद पहुंचा रही हैं। 

जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ पैदल मार्ग पर किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान उसे सुरक्षित तरीके से नजदीकी हेलीपैड तक पहुंचाते हैं। इसके बाद डॉक्टरों की जांच और सलाह के आधार पर जरूरतमंद मरीजों को एयर एम्बुलेंस से एयरलिफ्ट किया जाता है। अब तक 50 से अधिक श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। 

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है। एयरलिफ्ट का फैसला मरीज की स्थिति और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर लिया जाता है। 

मौसम की स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं में भी अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। हाल ही में खराब मौसम के कारण एक यात्री हेलीकॉप्टर को अगस्तीमुनि में एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। सभी यात्री सुरक्षित रहे। 

वहीं, IMD के 7 अक्टूबर के अपडेट में रुद्रप्रयाग से केदारनाथ सेक्टर में कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज वाले बादल बनने की संभावना जताई गई है। 

संबंधित सामग्री

पीड़ित और अपराधी में फर्क...' OIC को भारत की दो टूक, पाकिस्तान के आतंकवाद पर घेरा

पीड़ित और अपराधी में फर्क...' OIC को भारत की दो टूक, पाकिस्तान के आतंकवाद पर घेरा

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने OIC की जम्मू-कश्मीर और आतंकवाद पर टिप्पणी खारिज कर दी। भारत ने कहा कि OIC पीड़ित और अपराधी में फर्क नहीं कर पा रहा और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई उसका अधिकार है।

नवरात्रि से पहले Nissan का बड़ा ऐलान, SUV और 7-सीटर कार पर 1.15 लाख तक का फायदा

नवरात्रि से पहले Nissan का बड़ा ऐलान, SUV और 7-सीटर कार पर 1.15 लाख तक का फायदा

नवरात्रि से पहले Nissan ने अपनी कारों पर खास फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं। Magnite समेत SUV और 7-सीटर Gravite पर 1.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। AajTak

मैं खुद ड्रामा बन गया हूं', कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ रुपये देने को हुए राजी

मैं खुद ड्रामा बन गया हूं', कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ रुपये देने को हुए राजी

चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव भावुक हो गए। उन्होंने 1.15 करोड़ रुपये जमा करने की बात कही, जबकि बाकी 85 लाख रुपये जुटाने का भरोसा दिया।

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस से अभी मंजूरी नहीं मिली है। CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

पुराने फोन का कैमरा है इतना कीमती? ₹2.5 लाख किलो के दावे की क्या है सच्चाई

पुराने फोन का कैमरा है इतना कीमती? ₹2.5 लाख किलो के दावे की क्या है सच्चाई

पुराने स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल को लेकर ₹2.5 लाख प्रति किलो तक कीमत का दावा वायरल है। हालांकि इस रेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और कीमत मॉडल व क्वालिटी पर निर्भर करती है।