मैं खुद ड्रामा बन गया हूं’, कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को चेक बाउंस से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट के सामने 1.15 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जमा किए। सुप्रीम कोर्ट ने बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया है।
यह मामला राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े कर्ज का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2010 में फिल्म बनाने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बाद में भुगतान को लेकर कई चेक बाउंस हुए और मामला अदालत तक पहुंचा। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई थी।
सुप्रीम कोर्ट में राजपाल यादव ने अपनी आर्थिक स्थिति और मामले को लेकर भावुक होकर अपनी बात रखी। अदालत ने कहा कि पूरी रकम जमा होने के बाद ही उनकी याचिका पर आगे विचार किया जाएगा। अब मामले की अगली सुनवाई आगे तय की गई है।