Akhilesh Yadav Fever During Delhi Protest

कांग्रेस से दूरी नहीं, 102 डिग्री बुखार था कारण! प्रदर्शन में अखिलेश के धीमे तेवर पर सपा ने दी सफाई

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव के धीमे तेवरों को कांग्रेस से दूरी से जोड़कर देखा गया, लेकिन सपा ने इसकी वजह उनकी तबीयत खराब होना और 102 डिग्री बुखार बताया।

कांग्रेस से दूरी नहीं, 102 डिग्री बुखार था कारण! प्रदर्शन में अखिलेश के धीमे तेवर पर सपा ने दी सफाई

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तबीयत खराब होने के बावजूद विरोध में हुए शामिल।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के तेवर कुछ बदले-बदले नजर आए। राहुल गांधी जहां बैरिकेड पर चढ़कर विरोध करते दिखे, वहीं अखिलेश यादव पीछे रहे और बाद में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसको लेकर सपा और कांग्रेस के रिश्तों में दूरी की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से सफाई दी गई कि अखिलेश यादव का धीमा रुख कांग्रेस से नाराजगी की वजह से नहीं था। प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें करीब 102 डिग्री बुखार था। खुद अखिलेश यादव ने भी कहा कि स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना वह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ते।

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन के नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। अखिलेश यादव भी इस मार्च में शामिल हुए थे।

संबंधित सामग्री

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

जंतर-मंतर पार्ट-2 पर सस्पेंस... CJP को नहीं मिली 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट की इजाजत https://www.aajtak.in/india/delhi/stor

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस से अभी मंजूरी नहीं मिली है। CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

इमरान मसूद बनाम इकरा हसन... पश्चिमी यूपी में दो मुस्लिम नेता क्यों आमने-सामने आ गए?

इमरान मसूद बनाम इकरा हसन... पश्चिमी यूपी में दो मुस्लिम नेता क्यों आमने-सामने आ गए?

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सीट बंटवारे की चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बयान सामने आए हैं।

मोहम्मद शमी राजनीति में आएंगे या भाई को लड़ाएंगे चुनाव? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा में बढ़ी हलचल

मोहम्मद शमी राजनीति में आएंगे या भाई को लड़ाएंगे चुनाव? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा में बढ़ी हलचल

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है।

CEC ज्ञानेश कुमार की नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात, चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग पर चर्चा

CEC ज्ञानेश कुमार की नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात, चुनावी प्रबंधन और लोकतांत्रिक सहयोग पर चर्चा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन सदन में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, चुनावी प्रबंधन और चुनावी कर्मचारियों के प्रशि

राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2026: देश कर रहा सर एम. विश्वेश्वरैया को नमन, इंजीनियरों के योगदान को सलाम

राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2026: देश कर रहा सर एम. विश्वेश्वरैया को नमन, इंजीनियरों के योगदान को सलाम

भारत आज 15 सितंबर को भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर राष्ट्रीय अभियंता दिवस मना रहा है। नेताओं ने उनकी बुद्धिमत्ता, अनुशासन और इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए देश के इंजीनियर