विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार

क्यों संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब राहुल गाँधी को लेकर सरकार  भी एक्शन मोड पर

<br/>  बजट सत्र में हंगामे का दौर जारी है।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन को ‘गुमराह’ करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र प्रिविलेज नोटिस लाएगा

By : Local News of India
क्यों संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब राहुल गाँधी को लेकर सरकार  भी एक्शन मोड पर

सदन मे गरम हुआ माहौल 

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 


विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार, राहुल गांधी के खिलाफ, नेता प्रतिपक्ष को शाम 5 बजे तक देना है जवाब
 क्यों संसद के बजट सत्र में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब राहुल गाँधी को लेकर सरकार  भी एक्शन मोड पर दिखती नजर आ रही है। 


  बजट सत्र में हंगामे का दौर जारी है।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन को ‘गुमराह’ करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र प्रिविलेज नोटिस लाएगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कामकाज के तरीके और इसके संचालन के लिए साफ नियम हैं। केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने जा रही है। इस संबंध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शाम 5 बजे तक जवाब देना है। 

 कौन है किरेन रिजिजू? अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख नेता और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

जिन्होंने पलटवार करते हुए राहुल गाँधी को जवाब दिया है  कहा कि हम सदन को गुमराह करने और बेबुनियाद बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस फाइल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में प्रोसीजर और कंडक्ट ऑफ बिजनेस के बहुत साफ नियम हैं। जब कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो आपको नोटिस देना होगा और आरोप को साबित भी करना होगा।

height=500

ऐसा क्या कहा राहुल गाँधी ने की केंद्र सरकार एक्शन मोड मे आई 
राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर बेकार और झूठे आरोप लगाए हैं, यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है। किस आधार पर? उन्होंने बिना कोई नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाया है।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया है और देश का विदेशी ताकतों के सामने 'समर्पण' कर दिया है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार विरोध हुआ। 

हाल ही मे हुए भारत अमरीका की ट्रेड डील पर भी बोले राहुल गाँधी 
आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करते समय भारत के हितों को शर्मनाक तरीके से गिरवी रख दिया। उन्होंने इसे 'नॉनसेंस' कदम बताते हुए कहा कि सरकार ने कृषि, आईटी, डेटा और लोगों के हितों से जुड़े कई मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकाव दिखाया है।

इस तरह सदन मे गरम हुआ माहौल 
 रिजिजू ने मांग की कि असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से हटाया जाए। सदन की कार्यवाही देख रहे अध्यक्षीय पीठासीन सदस्य जगदंबिका पाल ने भी राहुल गांधी से आपत्तिजनक शब्दों से बचने को कहा। राहुल गांधी ने इसे स्वीकार किया, लेकिन सरकार को घेरना जारी रखा।
सदन में उस समय हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई जब विपक्षी सदस्यों ने राहुल के 'सरेंडर' वाले आरोप का समर्थन किया, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्य उनका विरोध करते रहे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह सरकार देश, किसानों, आईटी सेक्टर और ऊर्जा सुरक्षा को बेच चुकी है और अमेरिका के सामने पूरी तरह झुक गई है। इस पर किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश को बेच सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अब तक के सबसे मजबूत नेता हैं।

संबंधित सामग्री

'पेपर ₹2.25 लाख में बिका', राहुल गांधी का UGC-NET पेपर लीक का आरोप, बोले- 90 सवाल थे मैच

राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट समाजशास्त्र पेपर लीक का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 90 सवाल असली पेपर से मेल खाते थे। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पंजाब कांग्रेस में खींचतान: चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर संशय

पंजाब कांग्रेस में खींचतान: चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर संशय

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होगी या नहीं।

राहुल गांधी और सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

धर्मेंद्र प्रधान को पीएम मोदी की जन्मदिन शुभकामना पर सियासी विवाद, विपक्ष ने फिर उठाई इस्तीफे की मांग

धर्मेंद्र प्रधान को पीएम मोदी की जन्मदिन शुभकामना पर सियासी विवाद, विपक्ष ने फिर उठाई इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पीएम मोदी की जन्मदिन शुभकामना पर सियासी विवाद बढ़ा। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में विपक्ष ने फिर उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी।

राहुल गांधी के खेद जताने पर हाईकोर्ट ने मानहानि का केस किया खारिज

राहुल गांधी के खेद जताने पर हाईकोर्ट ने मानहानि का केस किया खारिज

राहुल गांधी के लिखित खेद स्वीकार किए जाने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर मानहानि का मामला खारिज कर दिया।