थाईलैंड-में-फंसे-भारतीय-श्रमिक-वतन-वापसी-एनएचआरसी

थाईलैंड में फंसे 4 भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित वतन वापसी, एनएचआरसी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

एनएचआरसी के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में फंसे 6 भारतीय श्रमिकों में से 4 को सुरक्षित भारत वापस लाया।

By : Local News of India
थाईलैंड में फंसे 4 भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित वतन वापसी, एनएचआरसी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

थाईलैंड-में-फंसे-भारतीय-श्रमिक-वतन-वापसी-एनएचआरसी

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

नई दिल्ली, 07 मार्च। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में फंसे 6 भारतीय श्रमिकों में से 4 की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की है।

एनएचआरसी ने मीडिया में प्रकाशित खबरों का स्वतः संज्ञान लेते हुए 20 फरवरी को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक कारखाने में कथित रूप से बंधक बनाए गए भारतीय श्रमिकों को शीघ्र मुक्त कराने का अनुरोध किया था।

पत्र मिलने के अगले ही दिन विदेश मंत्रालय के दक्षिणी प्रभाग ने थाईलैंड के अधिकारियों से संपर्क कर श्रमिकों को छुड़ाने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही उस कंपनी के मालिक से भी बातचीत की गई, जहां ये श्रमिक कार्यरत थे। मंत्रालय की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 6 में से 4 श्रमिकों को सुरक्षित भारत वापस लाया गया। उनकी वापसी का पूरा खर्च उनके नियोक्ता द्वारा वहन किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार शेष दो श्रमिकों की स्वदेश वापसी के लिए भी प्रयास जारी हैं। इस संबंध में थाईलैंड के आव्रजन अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, क्योंकि वे अपने वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक वहां रुके हुए थे।

उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के श्रमिकों ने अपनी दुर्दशा बताई थी। वीडियो में आरोप लगाया गया था कि बैंकॉक के पास स्थित एक प्लाईवुड कारखाने में उनके नियोक्ता ने उन्हें बंधक बनाकर रखा था और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। श्रमिकों से बिना वेतन और पर्याप्त भोजन के प्रतिदिन लगभग 12 घंटे काम कराया जा रहा था।

संबंधित सामग्री

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।

बैंकॉक के लोकप्रिय पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बैंकॉक के लोकप्रिय पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, 63 घायल; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बैंकॉक में चाटुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत और 63 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने आग के कारणों और पब की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

NHRC प्रमुख बोले- हेल्पलाइन से बंधुआ मजदूरी पीड़ितों को मिल सकती है समय पर मदद

NHRC प्रमुख बोले- हेल्पलाइन से बंधुआ मजदूरी पीड़ितों को मिल सकती है समय पर मदद

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने कहा कि प्रभावी हेल्पलाइन बंधुआ मजदूरी के पीड़ितों तक समय पर मदद पहुंचाने और उनके बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पश्चिम एशिया तनाव पर भारत की अपील- बातचीत और कूटनीति से निकले समाधान, सभी पक्ष बरतें संयम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत व कूटनीति के जरिए समाधान तलाशने की अपील की है।