लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य रिपोर्ट में पहली बार भारत में वयस्क टीकाकरण से जुड़ा विस्तृत डेटा सामने आया है। इसमें यह बताया गया है कि वयस्क और बुजुर्ग आबादी में टीकाकरण कितना होता है, उस पर कितना खर्च किया जाता है और यह सेवाएं किन क्षेत्रों में अधिक उपलब्ध हैं।
रिपोर्ट के अनुसार भारत में वयस्क टीकाकरण की स्थिति अभी भी सीमित है, जबकि कई देशों में इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का अहम हिस्सा माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्ग आबादी के लिए संगठित टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।
यह डेटा भविष्य में एक राष्ट्रीय स्तर के वयस्क टीकाकरण कार्यक्रम की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे रोकथाम योग्य बीमारियों के बोझ को कम किया जा सकता है।