vikram-misri-meeting-marco-rubio-india-us-relation

विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में मार्को रूबियो से की मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, रक्षा और क्वाड जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

By : Local News of India
विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में मार्को रूबियो से की मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

विक्रम मिसरी ने वॉशिंगटन में मार्को रूबियो से की मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 

 

भारत के विदेश सचिव Vikram Misri ने अमेरिका दौरे के दौरान वॉशिंगटन में Marco Rubio से मुलाकात की। इस बैठक में भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंचे विक्रम मिसरी ने व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इस दौरान व्यापार, क्रिटिकल मिनरल्स, रक्षा सहयोग और क्वाड जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसे एक सार्थक मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि मार्को रूबियो भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं और वे अगले महीने भारत आने वाले हैं।

इससे पहले विक्रम मिसरी ने Christopher Landau से भी मुलाकात की। इस दौरान फारस की खाड़ी की स्थिति सहित अन्य वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की गई।

संबंधित सामग्री

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

इंडोनेशिया दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम मोदी, 14 अहम समझौतों पर लगी मुहर

इंडोनेशिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। इंडोनेशिया में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, डिजिटल और समुद्री सहयोग समेत 14 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

मोदी बोले- भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता 'कुछ-कुछ होता है', राष्ट्रपति ने कहा- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं

मोदी बोले- भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता 'कुछ-कुछ होता है', राष्ट्रपति ने कहा- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं

भारत-इंडोनेशिया शिखर वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को गहरा बताया, जबकि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा कि वह मोदी के राजनीतिक सफर से प्रेरणा लेते हैं।<br/>

ट्रंप की अरबों डॉलर की मदद ठुकरा रहे अफ्रीकी देश, नई शर्तों पर बढ़ा विवाद

ट्रंप की अरबों डॉलर की मदद ठुकरा रहे अफ्रीकी देश, नई शर्तों पर बढ़ा विवाद

अमेरिका की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दी जा रही नई वित्तीय सहायता को कई अफ्रीकी देश शर्तों के कारण स्वीकार करने से हिचक रहे हैं।<br/>

चीन तनाव के बीच संबंध मजबूत करने भारत पहुंचीं ताकाइची

चीन तनाव के बीच संबंध मजबूत करने भारत पहुंचीं ताकाइची

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भारत पहुंचीं, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगी।