गोवंश मुक्त शहर का दावा

लावारिस गोवंश से मुक्त घोषित शहरों में सड़कों पर अब भी आवारा पशु

यमुनानगर, रादौर और साढौरा को लावारिस गोवंश मुक्त घोषित किया गया, लेकिन सड़कों और बाजारों में अब भी आवारा पशु नजर आ रहे हैं, जिससे यातायात और व्यापार प्रभावित हो रहा है।

By : Local News of India
लावारिस गोवंश से मुक्त घोषित शहरों में सड़कों पर अब भी आवारा पशु

यमुनानगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में आवारा गोवंश, जिससे यातायात और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

शहरी निकाय विभाग की हालिया समीक्षा रिपोर्ट में यमुनानगर, रादौर और साढौरा को लावारिस गोवंश से मुक्त घोषित किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सामने आ रही तस्वीर सरकारी दावों से अलग नजर आ रही है। प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संपर्क सड़कों पर अब भी बड़ी संख्या में आवारा गोवंश दिखाई देने से नागरिकों की चिंता बढ़ गई है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार यमुनानगर में 1,713 गोवंश को पकड़कर गोशालाओं तक पहुंचाया गया है। रादौर और साढौरा में भी नियंत्रण व्यवस्था को संतोषजनक बताया गया है। इसके बावजूद शहरों के कई व्यस्त इलाकों में पशुओं की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय बाजारों और चौक-चौराहों पर झुंड के रूप में बैठे गोवंश यातायात बाधित करते हैं, जबकि रात के समय हाईवे और मुख्य सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

नागरिकों के अनुसार अचानक सड़क पर आ जाने वाले पशुओं के कारण कई वाहन चालक हादसों से बाल-बाल बच चुके हैं। वही व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने बैठे गोवंश ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित करते हैं और कई बार सामान को भी नुकसान पहुंचता है। उनका आरोप है कि अभियान समय-समय पर चलाए जरूर जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान दिखाई नहीं देता। नगर निगम की ओर से दावा किया गया है कि लगातार अभियान चलाकर गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोशालाओं की क्षमता बढ़ाई जाए और नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।