25 हमलावरों ने घेरकर किया हमला

होली खेलने की कीमत जान से चुकाई: पानीपत में 25 हमलावरों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या

पानीपत में होली खेलने को लेकर रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की 20-25 हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी व साथियों की तलाश शुरू की।

By : Local News of India
होली खेलने की कीमत जान से चुकाई: पानीपत में 25 हमलावरों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या

पानीपत में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पानीपत में बीती रात करीब 20-25 हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडों, गंडासियों और बर्फ तोड़ने वाले सुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने आरोपी के दुश्मन के साथ होली खेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय ललित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात को ललित घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह वर्मा चौक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे करीब दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने ललित को घेर लिया और हथियारों से उस पर वार करने शुरू कर दिए जिससे ललित की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी का ही रहने वाला अजय अपने साथ 20-25 युवकों को लेकर आया था। हमलावरों के हाथ में गंडासियां, लाठियां और बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सुए थे। आरोपियों ने ललित पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और उसके शरीर को सूओं से गोद डाला।

हमले के बाद ललित खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, आरोपी अजय की उसी कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही थी। बुधवार को ललित ने राजेंद्र के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया था। अजय को यह बात खटक गई और उसने ललित को सबक सिखाने के लिए अपनी पूरी गैंग के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। और हादसे के बाद परिजनों ने ललित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल ललित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने पिता को शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अजय और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।