मां की याद में सीए बना कर्ण,परिवार में खुशी की लहर

मंडी के कर्ण ने सीमित संसाधनों में हासिल की सीए की उपाधि, मां का सपना हुआ पूरा

बल्ह क्षेत्र के कर्ण ने कठिन परिश्रम और संघर्ष के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए बनकर अपनी मां का सपना साकार किया।

By : Local News of India
मंडी के कर्ण ने सीमित संसाधनों में हासिल की सीए की उपाधि, मां का सपना हुआ पूरा

कर्ण उर्फ बंटी अपने परिवार के साथ — सीमित संसाधनों के बावजूद सीए बनने में कामयाब।

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की भडयाल पंचायत के वार्ड कांढी तरापुर गांव के कर्ण उर्फ बंटी ने कड़ी मेहनत कर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)की उपाधि हासिल की है। ऐसा कर उसने अपनी मां का सपना पूरा किया है। कर्ण ने सीए बनकर गांव और क्षेत्र को गौरवाविंत किया है। कर्ण का बचपन से ही सीए बनने का सपना था जो उसने सीमित संसाधनों के बावजूद पूरा कर दिखाया है। इस उपलब्धि पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन व रिश्तेदार उसे इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं।

कर्ण एक साधारण गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता चंद दर्जी का काम करते हैं। इन्होंने दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया। कर्ण ने प्राथमिक शिक्षा एक सरकारी स्कूल से पूरी की और आगे बढ़ते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हालांकि परिवार की आर्थिक हालत सही न होने के चलते भी कर्ण ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपने को साकार किया है। उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि उनका बेटा सीए बने। हालांकि आज वह इस दुनिया में नहीं है। वह भी कर्ण को सीए बनकर खुश हो रही होंगी। जब कर्ण इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। चार्टर्ड अकाउंटेंट बन कर कर्ण ने अपनी मां के सपने को आज पूरा किया है।

कर्ण ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व अपने परिजनों को दिया। जिनके बलबूते पर आज वह सीए बनने में कामयाब हो पाए हैं। कर्ण ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दोस्त युवराज को भी दिया है, जिन्होंने हर कठिन समय में कर्ण का हमेशा सहयोग दिया।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।