kusmunda-storm-wall-collapse-three-injured-korba

आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

तेज आंधी-तूफान के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घटना ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By : Local News of India
आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिले में रविवार रात अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग में संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नई दीवार रविवार रात करीब 9 बजे तेज आंधी-तूफान में अचानक भरभराकर गिर गई।

गिरी हुई दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर जा गिरी, जिससे घर का छप्पर टूट गया और ईंटों का मलबा अंदर सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चे पर गिर पड़ा।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। मोहल्लेवासियों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दुर्घटना में घर के अंदर रखा स्कूटी वाहन, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य कराने वाले संतोष वर्मा भी अस्पताल में मौजूद हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। साथ ही निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

छत्तीसगढ़ के गांव में 4 महीनों में 8 लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब की आशंका; जांच तेज

छत्तीसगढ़ के गांव में 4 महीनों में 8 लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब की आशंका; जांच तेज

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खरवे गांव में चार महीनों के भीतर आठ लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने जहरीली शराब या किसी विषैले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है

गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी आग, सिनेमा हॉल का प्रोजेक्टर रूम धू-धूकर जला

गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में लगी आग, सिनेमा हॉल का प्रोजेक्टर रूम धू-धूकर जला

गाजियाबाद के पैसेफिक मॉल में स्थित सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर रूम में आग लग गई। घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

मोगा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक फरार, ताला तोड़कर भागने से मचा हड़कंप

मोगा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक फरार, ताला तोड़कर भागने से मचा हड़कंप

पंजाब के मोगा स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक ताला तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रवि किशन की PhD पर CM योगी की चुटकी, बोले—‘जॉब नहीं मिलेगी’

रवि किशन की PhD पर CM योगी की चुटकी, बोले—‘जॉब नहीं मिलेगी’

गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान Yogi Adityanath ने Ravi Kishan की ऑनरेरी PhD पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसी डिग्री से नौकरी नहीं मिलती, इसे सिर्फ गले में टांगा जा सकता है।