लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान Yogi Adityanath ने मंच से Ravi Kishan को मिली ऑनरेरी PhD पर हल्का-फुल्का तंज कस दिया। योगी ने कहा कि ऐसी डिग्री से नौकरी नहीं मिलने वाली, इसे बस गले में टांगा जा सकता है। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन यह टिप्पणी अब राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। ऑनरेरी डिग्री को लेकर योगी का यह बयान शिक्षा और सम्मान की प्रकृति पर भी बहस छेड़ रहा है।