shahjahanpur-fake-besan-seized-fir-registered

शाहजहांपुर में 32 लाख का नकली बेसन बरामद, ट्रेडमार्क उल्लंघन में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 32 लाख रुपये का नकली बेसन बरामद किया। ब्रांड नाम के गलत इस्तेमाल के आरोप में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By : Local News of India
शाहजहांपुर में 32 लाख का नकली बेसन बरामद, ट्रेडमार्क उल्लंघन में FIR दर्ज

शाहजहांपुर में नकली बेसन बरामद, पुलिस कार्रवाई के बाद ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला दर्ज

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली बेसन का बड़ा मामला पकड़ा है। छापेमारी के दौरान करीब 32 लाख रुपये कीमत का नकली बेसन बरामद किया गया। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में पैक की हुई दालें भी मिली हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली की एक कंपनी ने शिकायत की थी कि उसके ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली उत्पाद बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर चार खंभा इलाके में स्थित एक मिल पर छापा मारा गया, जहां ब्रांडेड पैकेट में नकली बेसन बरामद हुआ।

मौके से करीब 200 खाली पैकेट भी बरामद किए गए। पुलिस ने बेसन और दाल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ट्रेड मार्क्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।