लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
एक दो साल की बच्ची के लापता होने के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों के साथ ड्रोन और खोजी दस्ते भी तैनात किए गए हैं, जो आसपास के जंगलों, खेतों और जलाशयों में लगातार सर्च कर रहे हैं।
इसी दौरान सर्च ऑपरेशन में शामिल एक खोजी कुत्ते की अचानक मौत ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। हालांकि, इसकी वजह को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों में बच्ची की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है, जबकि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ लिया जाए।