त्योहार से पहले पुलिस का विशेष अभियान

होली से पहले सख्ती: शिवरीनारायण पुलिस ने जब्त किए डरावने मुखौटे

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शिवरीनारायण क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर डरावने व भ्रामक मुखौटे जब्त किए। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

By : Local News of India
होली से पहले सख्ती: शिवरीनारायण पुलिस ने जब्त किए डरावने मुखौटे

जांजगीर-चांपा जिले में होली से पहले पुलिस की कार्रवाई, दुकानों से जब्त किए गए आपत्तिजनक मुखौटे।

आकांशा खटाना
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

जिले में होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों में जांच अभियान चलाते हुए डरावने, भ्रामक एवं आपत्तिजनक मुखौटों को जब्त किया है, ताकि असामाजिक तत्व त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे सकें।

यह कार्रवाई जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली जैसे पर्वों के दौरान कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर अपनी पहचान छिपाते हुए हुड़दंग, मारपीट या अन्य आपराधिक कृत्यों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह सख्त कदम उठाया गया है।

थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव ने क्षेत्र के व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे होली पर्व के दौरान डरावने, भ्रामक अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामग्री की बिक्री न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे होली का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।