गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कुल्लू: देव सदन में आयोजित ‘हिमालयन स्टार हंट कुल्लू’ डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शानदार प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में बरागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा, IHCL SeleQtions के डायरेक्टर एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता RAGA'S MUSIC PRODUCTION के चेयरमैन डॉ. सुरेश द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें नशे से दूर रहकर संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता की थीम ‘नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक’ रखी गई।
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नकुल खुल्लर ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नकुल खुल्लर ने कहा कि संगीत और कला युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्रतिभाओं में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे मंच युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में एडवोकेट राणा, देवराज शर्मा और सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले के दौरान कलाकारों, प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
RAGA'S MUSIC PRODUCTION की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम हिमाचल की उभरती सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक पहल रहा। ‘नो ड्रग्स, ओनली म्यूजिक’ के संदेश के साथ कार्यक्रम ने युवाओं को रचनात्मकता, संगीत और सकारात्मक सोच की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।