लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गाजियाबाद की पॉश गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि 9वीं से लेकर 13वीं मंजिल तक लपटें फैल गईं। घटना के दौरान कई लोगों के फ्लैट में फंसे होने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।