यात्रियों से एयरपोर्ट न आने की अपील

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

By : Local News of India
ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद किया गया, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद होने के बाद काठमांडू से दुबई की ओर उड़ान भरने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नेपाल की सभी एयरलाइन ने यात्रियों से हवाईअड्डा न आने और अपनी टिकट संबंधी व्यवस्था एयरलाइंस की वेबसाइट के माध्यम से करने का अनुरोध किया है।

अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद 28 फरवरी से दुबई हवाईअड्डा छह दिनों तक बंद रहा था। इस दौरान भी काठमांडू से दुबई सहित सभी खाड़ी देशों की उड़ाने स्थगित कर दी थी। युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। विशेष रूप से खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों और सैन्य अड्डों के साथ-साथ तेल अवसंरचना, बंदरगाहों, हवाईअड्डों, होटलों तथा आवासीय और कार्यालय भवनों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सोमवार को हुए ड्रोन हमले के कारण एक ईंधन टैंक में आग लग गई। इसके बाद यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई से सोमवार को काठमांडू के लिए फ्लाई दुबई, नेपाल एयरलाइंस और हिमालय एयरलाइंस की उड़ानें निर्धारित थीं। इसके साथ ही काठमांडू से दुबई की ओर उड़ान भरने वाले फ्लाई दुबई, एमिरेट्स, हिमालय एयरलाइंस और नेपाल एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें स्थगित कर दी हैं।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

बैंकॉक के मशहूर पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल, कई की हालत गंभीर

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में चैतुचक मार्केट के पास एक लोकप्रिय पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हुए। हादसे की जांच जारी है।