गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली में आज विशेष कार्यक्रम और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है और कुछ जगहों पर डायवर्जन भी लागू किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। खासतौर पर केंद्रीय दिल्ली और वीआईपी रूट्स पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।