लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। युद्धविराम की समय-सीमा बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बरकरार है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में Brent Crude लगभग 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि West Texas Intermediate (WTI) करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति में सबसे बड़ी चिंता सप्लाई बाधित होने की है। जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती, तब तक कीमतों में स्थिरता आना मुश्किल है। खासतौर पर Strait of Hormuz क्षेत्र में तनाव वैश्विक तेल बाजार के लिए अहम कारक बना हुआ है। यहां हालात सामान्य होने और स्थायी शांति समझौते के बिना तेल की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है, जिसका सीधा असर महंगाई पर भी पड़ सकता है।