यूपी-बिहार में 5 लाख लोगों के साथ करीब 23 लाख लोग भारत में आइसोलेशन में

चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत जोधपुर : एनसीबी और गुजरात एटीएस कि कार्यवाही 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद झुंझुनू : सरपंच नीरू यादव अमेरिका के न्यूयॉर्क में देगी उद्बोधन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली मई से शुरू होगी बाघों की गणना पीलीभीत के राजेश राठौर गीत के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर लखनऊ में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात आज का राशिफल

यूपी-बिहार में 5 लाख लोगों के साथ करीब 23 लाख लोग भारत में आइसोलेशन में

Deepak Chauhan 28-05-2020 17:56:26

कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान विदेश से लौटे या देश में ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले करीब 23 लाख लोग इस समय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाई गयी क्वारंटाइन सुविधाओं में हैं। अधिकतर राज्य सरकारों और केंद्रशासित क्षेत्रों के प्रशासनों ने उनके क्षेत्र में बाहर से आने वालों के लिए कम से कम सात दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन का नियम बनाया है, वहीं कुछ राज्यों ने बाहर से आने वालों के लिए घर पर क्वारंटाइन को अनिवार्य बनाया है।

एक आधिकारिक आकलन के मुताबिक, 26 मई की स्थिति के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के क्वारंटाइन केंद्रों में कुल 22.81 लाख लोग हैं। 12 दिन पहले, 14 मई को यह आंकड़ा इससे आधा था और तब 11.95 लाख लोग क्वारंटाइन में थे।

महाराष्ट्र में क्वारंटाइन केंद्रों में सर्वाधिक लोग हैं जिनकी संख्या 6.02 लाख है, इसके बाद गुजरात में 4.42 लाख लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं। गत 14 मई को महाराष्ट्र में 2.9 लाख लोग क्वारंटाइन में थे , वहीं गुजरात में दो लाख लोग थे।

सरकार के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान देशभर में विभिन्न
स्थानों से कुल 91 लाख प्रवासी मजदूर ट्रेनों और बसों से अपने गंतव्य पहुंचे हैं।


40 देशों से हुई 30 हजार लोगों की वापसी

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक करीब 40 देशों से लगभग 30 हजार भारतीय नागरिकों को सरकार वापस लाई है। सरकार की 60 देशों से करीब एक लाख भारतीयों को वापस लाने की योजना है। अभी जो लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं, वे ट्रेनों, बसों या विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से अनेक राज्यों में पहुंचे हैं।

अधिकारी ने कहा कि सरकारी केंद्रों में क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों की संख्या हर पल बदल रही है क्योंकि 14 मई से पहले या उसके बाद कई लाख लोग सात या 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद अपने घर जा चुके हैं।


यूपी में सबसे ज्यादा लोग क्वारंटाइन

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रवासी श्रमिक लौटे हैं और राज्य में 3.6 लाख लोग क्वारंटाइन में हैं। इनमें अधिकतर अपने घरों में हैं। इसी तरह बिहार में 2.1 लाख लोग क्वारंटाइन केंद्रों में हैं। उत्तर प्रदेश में 14 मई को 2.3 लाख लोग क्वारंटाइन में थे, वहीं बिहार में तब 1.1 लाख लोग क्वारंटाइन में थे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :