वैज्ञानिकों ने बताया तीन हजार साल पुरानी ममी के बालों का राज

चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत जोधपुर : एनसीबी और गुजरात एटीएस कि कार्यवाही 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद झुंझुनू : सरपंच नीरू यादव अमेरिका के न्यूयॉर्क में देगी उद्बोधन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली मई से शुरू होगी बाघों की गणना पीलीभीत के राजेश राठौर गीत के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर लखनऊ में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात आज का राशिफल

वैज्ञानिकों ने बताया तीन हजार साल पुरानी ममी के बालों का राज

Khushboo Diwakar 11-07-2019 11:52:47

  • रूसी वैज्ञानिकों ने प्राचीन मिस्र की 3 ममी पर किया शोध, बालों पर इन्फ्रारेड का किया इस्तेमाल
  • शोधकर्ताओं का दावा- पिस्ता का तेल समेत कई प्राकृतिक चीजों से 3 हजार साल बाद भी बरकरार रहे बाल
  • तीन हजार पुरानी ममी के बाल लंबे समय तक कैसे संरक्षित रहे, रूसी वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया है। मॉस्को के कुर्चतोव इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने बालों पर रिसर्च की है। उनका दावा है कि ऐसा एक खास तरह के बाम के कारण हुआ है। प्राचीन मिस्र की तीन ममी पर हुए शोध में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

    प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर तैयार करते थे ममी

    1. शोधकर्ताओं के मुताबिक, हजारों साल पुरानी ममी के बालों का परीक्षण किया गया है। नतीजे के रूप में सामने आया है कि संरक्षित करने से पहले इन पर देवदार का बाम (गोंद) का प्रयोग किया गया था जिसमें कई तरह के प्राकृतिक रसायन थे। इसका पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने बालों पर इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। शोध के मुताबिक, बालों पर लगाए जाने वाले बाम में बीफ फैट, अरंडी, पिस्ता का तेल और मधुमक्खियाें से तैयार हुआ मोम पाया गया।

      वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. विक्टर पोजिहादेव का कहना है कि हम यह देखकर काफी हैरान थे कि इतने वर्षों
      के बाद भी इन ममीज के बाल सुरक्षित रहे। हमें अंदाजा था कि इसके लिए किसी खास प्रकार के बाम का प्रयोग किया जाता है। रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई। इसीलिए हम इसे बनाने की विधि और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को खोजने की कोशिश की। 

      1. बाल और शरीर के लिए लग-अलग लेप

        रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि ममी को तैयार करने के लिए दो तरह का लेप तैयार किया गया जाता था। एक बालों के लिए और दूसरा शरीर पर लगाने के लिए। वर्तमान में ममी से जुड़ी चीजों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक पॉजिट्रौन एमिशन टोमोग्राफी और कम्प्यूटर टोमोग्राफी का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिसर्च मॉस्को के पुशकिन स्टेट म्यूजियम में रखी  ममीज पर की गई है। 

      2. मिस्र में पूर्वजों के शव को संरक्षित रखते थे

        प्राचीन मिस्र में शवों को सहेजने का तरीका भी अनूठा था। इसे ममी में तब्दील करने के लिए मृत शरीर के आंतरिक अंगों को निकालकर इसे नमक के साथ रखते थे ताकि नमी हट जाए। पूरे शरीर पर पौधे से निकला तेल और रेजिन का बाम लगाकर कपड़ा लपेट दिया जाता था। माना जाता है कि पुरानी ममी को प्राकृतिक रूप से सूखी रेगिस्तानी रेत में दफन करके संरक्षित जाता था।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :