कांग्रेस द्वारा लोकसभा सीट बांटने के बाद सियासत तेज हो गई है। लेकिन भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की मानें तो कांग्रेस ना देश में और हरियाणा में कहीं टिक पाएगी। उन्होंने भिवानी कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह को अपने एक हलके तक सीमित बताया और टिकट कटने के बाद भी कहीं ना कही श्रुति चौधरी का वोट व वर्चस्व ज्यादा बताया। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मैदान में अभी केवल भाजपा अकेली थी। अब कांग्रेस के उम्मीदवार आने पर मुकाबले रोमांचक होंगे, पर भिवानी महेन्द्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह का कहना है कि कांग्रेस ना देश में और हरियाणा में कहीं मुकाबले में मानते। उनका कहना है कि देश में बहुत के लिए 272 सीट चाहिए, जबकि कांग्रेस लड़ ही करीब 250 सीटों पर रही है। ऐसे में ये सभी (विपक्षी) मिली जुली सरकार बनाकर भाजपा का मुकाबला करना चाहते पर लोग विकसित भारत देखना चाहते हैं। चौ. धर्मबीर सिंह का कहना है कि देश ही नहीं, कांग्रेस हरियाणा में भी रोहतक के अलावा कहीं मुकाबले में नहीं। वहीं भिवानी
से कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह को टिकट मिलने पर कहा कि मोदी लहर में उनका फॉक्स महेन्द्रगढ़ विधानसभा को ही बचाने पर रहेगा। धर्मबीर सिंह जेजेपी प्रत्याशी राव बहादुर को भी कहीं मुकाबले में नहीं मान रहे। वहीं कांग्रेस कीं संभावित प्रत्याशी रही श्रुति चौधरी की टिकट कटने पर चौ. धर्मबीर ने इशारों ही इशारों में श्रुति को दानसिंह के मुक्राबले कहीं ज्यादा मज़बूत बताया। उन्होंने कहा कि आज भी बंसीलाल को हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए जाना जाता है। धर्मबीर सिंह के कहा कि हरियाणा में बंसीलाल, देवीलाल, भजनलाल व राव बीरेन्द्र सिंह के परिवारों का वोट व वर्चस्व है। राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाने वाले चौधरी धर्मबीर सिंह ने राव दानसिंह को एक विधानसभा तक सीमित बताकर और श्रुति चौधरी को मज़बूत बताकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। वहीं रामबिलास की नाराजग़ी को मज़ाक़ बता कर टाला है। ऐसे में देखना होगा कि हर बार बड़े मार्जिन से जीतने वाले धर्मबीर सिंह की ये चाणक्य नीति क्या रंग लाती है। बाइट- चौधरी धर्मबीर सिंह (भाजपा प्रत्याशी)।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments