कन्नौज। जिले में बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिर्वा विधान सभा स्थित दुर्गा नारायण इण्टर कालेज प्रागंण में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सबसे पहलेे उन्होंने सुगन्ध की बात कर स्थानीय लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कन्नौज के इत्र को वैश्विक पहचान दिलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक को जिताने का काम आप सबका है और इसे बड़ा बनाने का काम मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को करोना वैक्सीन लगवाकर करोना से बचाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। जब देश करोना जैसी त्रासदी से जूझ रहा था तब अखिलेश यादव दुष्प्रचार करने का काम कर थे लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि पूरे देश की जनता ने टीका लगवाया है तो एक
दिन रात कि अंधरे में डिंपल के साथ जाकर टीका लगवा लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में अखिलेश यादव नहीं गए क्योंकि उन्हें अल्पसंख्यकों के नाराज होने का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बाबू कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए जबकि मुख्तार अंसारी के यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 10 साल में उ0 प्र0 के विकास के लिए 4 लाख 90 हजार करोड़ रुपए दिया जबकि प्रधानमंत्री ने 19 लाख करोड़ रुपए दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे अमेठी छोड़कर रायबरेली आए हैं। इस बार रायबरेली से भी चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने राम मंदिर के नक्शे को बेकार बताकर भगवान राम और देश की जनता का अपमान किया है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments