प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। शिमला से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी लोगों पर कोई अवैध टैक्स नहीं लगाया और न ही किसी की सम्पति
हड़पने का प्रयास किया। संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा नेता मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है और कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से परेशान है और आने वाले चुनावों में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments