वजन कैसे बढ़ाएं, वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं, वजन बढ़ाने का डाइट चार्ट, बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? यह ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब बहुत से लोग जानना चाहते हैं। आज के जमाने में बेशक वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो अपने कम वजन से परेशान हैं।
कम वजन से परेशान बहुत से लोग वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के मास गेनर या प्रोटीन पाउडर के डिब्बे खाना शुरू कर देते हैं। जानेमाने फिटनेस ट्रेनर नितेश सोनी का मानना है कि बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर से सिर्फ बदन फूलता है, असली ताकत नहीं मिलती।
वजन बढ़ाने का आसान तरीका क्या है? नितेश ने बताया कि अगर आप 15 दिन में 4 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको जिम के साथ नीचे बताया वेट गेनर डाइट चार्ट फॉलो करना चाहिए। इससे आपका हेल्दी तरीके से
वजन बढ़ेगा और मांसपेशियों में मजबूती भी आएगी।
वजन बढ़ाने के लिए नाश्ते में की खाएं
100 ग्राम दलिया
50 ग्राम पीनट
5 ग्राम देसी गुड़
एक केला
वजन बढ़ाने का फुल डाइट चार्ट
नाश्ते के दो घंटे बाद ये चीजें खाएं
50 ग्राम सोया चंक्स
200 ग्राम दही और कुछ कच्ची सब्जियां
वजन बढ़ाने के लिए लंच में क्या खाएं
चावल के साथ राजमा या दाल
एक गिलास छाछ
एक चम्मच देसी घी
सलाद
प्री वर्कआउट मील में क्या खाएं
वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट के बाद क्या खाएं
इसके लिए आपको सत्तू शेक लेना चाहिए, इसे बनाने के लिए जरूरी चीजों में शामिल हैं-
50 ग्राम भुने चने
200 ग्राम लो फैट मिल्क
2 खजूर
एक केला
5 ग्राम गुड़
वजन बढ़ाने के लिए डिनर में क्या खाएं
150 ग्राम पनीर की भुर्जी
2 रोटी
सलाद
एक चम्मच देसी घी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments