आज का राशिफल

Jim Corbett-जंगल में चारों तरफ सफारी जीप देखकर गुस्से में बौखलाया हाथी पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था-राजस्थान ललितपुर में दो ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले पर ईडी की नजर भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह-लखनऊ अखिलेश जनसभा अकबरपुर-कानपुर देहात लोकसभा चुनाव पुनर्मतदान-राजस्थान Weight Gain Diet: 15 दिन में बढ़ेगा 4 kg वजन जनजातीय लोग ढोल - नगाड़ों सहित उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे कोई घोड़े पर सवार होकर, तो कोई पहाड़ी रास्तों पर चलकर, तो कोई नदी पार कर पहुंचा मतदान करने पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में भी शुरू होगा पर्यटन, मिली मंजूरी आज का राशिफल केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर रहेंगे मौजूद। कांग्रेस पार्टी चुनावी सभा ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित मतदाताओं को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक उत्तराखंड : बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई हापुड़ के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया प्रशिक्षण अभियान शाहजहांपुर : चुनाव में लगेंगे वाहन, सफर करना होगा मुश्किल

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 27-04-2024 11:10:38

27 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल आज सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करते हुए भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही आज चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र पर सवार होकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और शनि दृष्टि सूर्य और चंद्रमा दोनों पर ही रहेगी। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल। 

​मेष राशि वालों को आज कोई उपहार मिल सकता है 
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में मौजूद सूर्य और गुरु के प्रभाव से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दैनिक कार्यों में सफल रहेंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। आज आपके लिए खुशी की बात यह भी रहेगी कि आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ आपका दिन प्यार भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आप सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। अति उत्साह में कोई काम न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और पीपल को जल दें। 

​वृषभ राशि के जातक आज सेहत का ध्यान रखें 
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज मेष राशि गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काफी प्रयास करना होगा। लेकिन परिश्रम आपका आज सफल होगा, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और सम्मान भी पाएंगे। लेकिन राशि से बारहवें भाव में राशि स्वामी का गोचर और चंद्रमा का राशि से सप्तम भाव में नीच का होकर गोचर करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। दिन की अपेक्षा आज शाम का समय आपके लिए अधिक सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करने का मौका मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा और चीनी डालें। 

मिथुन राशि वालों को नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा 
आज शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आज अपने कई महत्वपूर्ण काम को पूरा कर पाएंगे साथ ही आज आपको किसी नई योजना पर भी काम करने का मौका मिलेगा। आप आज घर से दूर रहने वाले संबंधियों से लंबी बातचीत कर सकते हैं, परिवार के साथ आपको आज मनोरंजक और सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा। आपकी कलात्मक क्षमता और बुद्धि कौशल का लाभ भी आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। साथ ही सोच को सकारात्मक भी बनाए रखने की जरूरत है। 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना होगा। 


कर्क राशि वालों को आज अच्छी खबर मिल सकती है 
कर्क राशि वालों को आज अच्छी खबर मिल सकती है 
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने दैनिक कामकाज में आज तत्पर रहकर काम करना होगा और इसका आपको आज फायदा भी मिलेगा। अगर आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करेंगे तो इसका आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई उपहार भी मिलने का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आप सफल होंगे। आज उन लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको काले तिल से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 


​सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा 
आज शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं जिसकी वजह से आपको निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर भी आपकी चिंता आज बनी रह सकती है। नौकरी पेशा में आज का दिन आपका बेहतर बीतेगा और आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिजनस में आपकी आज कमाई अच्छी होगी। आपको आज सामाजिक कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। सुख के साधनों पर भी आज आपको खर्च करना होगा। 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। 



​कन्या राशि वालों को आज मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से शुभ रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी बुद्धि और अनुभव का भी आज आपको फायदा मिलने वाला है। लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको किसी पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप शांति और धैर्य
बनाए रखें किसी की बात को लेकर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने से बचे और क्रोध को भी नियंत्रण में रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपको आज नए विषयों को जानने का मौका मिलेगा। 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल दें। 

 
​तुला राशि वालों का दिन आज सुखद बीतेगा 
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ आपमें नए कार्य करने की ऊर्जा भी आज बनी रहेगी। आपको अपने काम के लिए सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता मिलेगी जिसका आप आज लाभ ले पाएंगे। आपके लिए आज तरक्की और लाभ के लिए नए आयाम और अवसर खुलेंगे, जो आने वाले दिनों में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई बहनों से भी आज आप सहयोग पा सकते हैं। आपको आज दोस्तों के साथ भी मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को आज अन्न का दान दें। 


​वृश्चिक राशि के जातक आज मानसिक उलझन में रह सकते हैं 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपना काम पूरा करने में आज कुछ न कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक उलझन की वजह से आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। वैसे आज अच्छी बात यह रहेगी कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आज अपने खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ अचानक आने वाले खर्च की वजह से आपका बजट प्रभावित हो सकता है। खेल और रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और लाभकारी रहेगा। यात्रा का भी संयोग आज बनता दिख रहा है। 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज दूध से अभिषेक करें और पीपल को भी जल दें। 

​धनु राशि वालों को अपने प्रयास में सफलता मिलेगी 
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि में होगा जिस पर गुरु की पंचम दृष्टि होने से आपको अपने सभी प्रयास में सफलता मिलेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके ज्ञान विज्ञान में भी वृद्धि होगी और आपको कुछ नया जानने और सीखने का मौका मिलेगा। आपको अपनी लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और आप पारिवारिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए कोई भी फैसला लेंगे। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि ले सकते हैं। 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें। 


​मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा 
मकर राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क हो सकता है। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है जो आपके परिवार के लिए बेहद शुभ रहेगा। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता से आपको आज सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है क्योंकि मानसिक भटकाव अधिक रहेगा। 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें और शनि चालीसा का पाठ करें। 


​कुंभ राशि के लिए आज का दिन आनंद से परिपूर्ण रहेगा 
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। राशि स्वामी शनि के शुभ प्रभाव से आज आज आप अपने काम में सफल रहेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन भी आज सुख और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि गैर जरूरी खर्च का योग बनता दिख रहा है। आज इस राशि के जातक घर की व्यवस्था और जीवनसाथी की खुशी के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें। 


​मीन राशि के जातक आर्थिक फैसले सावधानी से लें 
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी और गंभीरता पूर्वक कोई भी निर्णय लेना होग। सितारे कहते हैं कि आज आपको कुछ असामान्य चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता बढेगी औऱ आपको यहां मान सम्मान भी मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन आज आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। 

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :