आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में कब्ज जैसी समस्या होना आम बात है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो ये पेट फूलना जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। कब्ज की समस्या पुरानी होने पर यह बवासीर को भी जन्म दे सकती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि कब्ज से राहत पाने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।
कब्ज कई कारणों से हो सकती है, जैसे पानी कम पीना, फाइबर की कमी, आईबीएस और गलत लाइफस्टाइल। आपको इस समस्या से बचने के लिए अपने खाने में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
ओट्स है कब्ज का सस्ता और असरदार इलाज
ओट्स (जई) अपने आहार में शामिल करने से कब्ज की समस्या में काफी राहत मिल सकती है। ओट्स सिर्फ रोटी में ही नहीं बल्कि नाश्ते में भी फायदेमंद होते हैं। ओट्स जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
कब्ज से छुटकारा पाने का ये है आसान तरीका
फाइबर का पावरहाउस है ओट्स
ओट्स में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इन्हें दलिया बनाकर खाया जा सकता है।
आप इसमें चिया सीड्स, खजूर या बेरीज मिलाकर और भी पौष्टिक बना सकते हैं। ओट्स वजन कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत भी मददगार होते हैं।
पाचन क्रिया को बनाता है मजबूत
ओट्स न सिर्फ कब्ज दूर करने में मददगार हैं बल्कि ये कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाते हैं। ओट्स पोषण से भरपूर होते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज को दूर करने और मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है।
ऊर्जा का भी बढ़िया स्रोत
ओट्स में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है, जिससे लंबे समय तक एनर्जी मिलती है। इसीलिए इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।
कैसे करें ओट्स का इस्तेमाल
आप ओट्स को पीसकर आटे में मिला सकते हैं और फिर रोटी बना सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अपने नाश्ते में और शाम को स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं। इसका पोषण बढ़ाने के लिए आप इनमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां मिला सकते हैं।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments