आज का राशिफल

चित्रकूट में बूथ लेवल अधिकारियों संग हुई बैठक हमीरपुर में व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफी है : वित्त मंत्री जेपी दलाल स्वीप कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दावा किया है कि भाजपा 4 सौ का आंकड़ा पार करेगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जीतू पटवारी ने अलीराजपुर में की प्रेस कांफ्रेंस मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार- बैतूल कांग्रेस को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अनुभव और हमें जनसेवा का : मनोहर लाल रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया मौसम- प्रदेश मूक बधिर नव दंपत्ति ने शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत जोधपुर : एनसीबी और गुजरात एटीएस कि कार्यवाही 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद झुंझुनू : सरपंच नीरू यादव अमेरिका के न्यूयॉर्क में देगी उद्बोधन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली मई से शुरू होगी बाघों की गणना पीलीभीत के राजेश राठौर गीत के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर लखनऊ में विशेष उत्साह, सुरक्षा बल तैनात आज का राशिफल

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 12-04-2024 12:15:01

12 अप्रैल का राशिफल बता रहा है ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन शुक्र की दोनों राशियों वृषभ, तुला एवं चंद्रमा की राशि कर्क वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र से गोचर करेंगे जिससे शश योग का निर्माण होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज अनफा नामक योग भी प्रभाव में रहेगा क्योंकि चंद्रमा से द्वादश भाव में आज गुरु ग्रह का गोचर हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल। 

​मेष राशि के लिए लाभप्रद रहेगा आज का दिन 
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहद समझदारी का परिचय देंगे।। बड़प्पन देखकर आप छोटों की गलतियों को माफ करेंगे और नए संपर्कों का विस्तार होगा। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको आज एक के बाद एक शुभ सूचनाएं मिलती रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसे आप बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपकी चिंता दूर होगी। 
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । 

​वृषभ राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा 
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृषभ राशि के लिए लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। निवेश के मामले में आज आपको अपनी बुद्धि से काम लेना होगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर निवेश करना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में दिन आपका उत्तम रहेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। 
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें। 

​मिथुन राशि के जातक सेहत के प्रति सजग रहें 
सेहत के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क और सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर अपने काम में धैर्य बनाए रखें। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो आज आपसे गलती हो सकती है और आपको इसके लिए अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। 
आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा। 

​कर्क राशि वालों के लिए सफलतादायक रहेगा दिन 
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कोई खास उपलब्धि लेकर आने वाला है। साझेदारी में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा ऐसे में आप चाहें तो आज कोई काम साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा और अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। छात्र अपने शिक्षकों से अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं और इसका लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर आप कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी होगा। परिवार में आज आपको अपने बच्चों से सहयोग मिल सकता है। 
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। 

​सिंह राशि के जातकों को अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा 
आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभकारी लेकिन परिश्रम युक्त रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में काम करके अधिकारियों को भी हैरान कर देंगे। लेकिन सलाह है कि आज किसी से बहसबाजी में ना पड़े। कला कौशल से आज आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आप आज शौक और अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य खुश होंगे। 
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं। 

कन्या राशि वालों का मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा 
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सावधान रहना होगा। आपके लिए यह भी जरूरी है कि कोई भी बड़ा फैसला आज बड़ों की सलाह से लें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे और यदि आप विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते
हैं, तो आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है या कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज किसी से कहासुनी होने की आशंका है बेहतर होगा कि वाणी पर कंट्रोल रखें। रचनात्मक कार्य में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। 
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। 

​तुला राशि वालों के रुके हुए काम पूर्ण होंगे 
आज दिन भर तुला राशि के जातक ऊर्जा और जोश से भरपूर बने रहेंगे। आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप अपने कार्यो को करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके सभी रुके कार्य आज पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हे कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई अटका धन मिलने की उम्मीद है। 
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें। 

वृश्चिक राशि वालों को परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। 
आज वृश्चिक राशि के जातक साहस और उत्साह से ओत प्रोत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होाग। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आपको आज अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें नहीं तो लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। बिना मांगे किसी की मदद करने से आपको आज बचना चाहिए नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ लेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें, श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें। 

​धनु राशि के जातकों का मन लाभ से प्रसन्न होगा 
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन जरूरत है कि आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। वैसे आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आप आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के लिए आज कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। 
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें। 

​मकर राशि के लिए दिन खुशनुमा रहेगा 
आपके दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। लेकिन सलाह है कि आपको अपने लक्ष्यों को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, नहीं तो काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। अगर आपने अपना पैसा सट्टेबाजी या शेयर बाजार में निवेश किया है तो लाभ का संकेत है धैर्य बनाए रखें, भविष्य में आपको इससे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कोई भी काम जिम्मेदारी से करें और स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। 
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें। 

​कुंभ राशि के जातकों को कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा 
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी संबंधी मामलों में आज आपको जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव करना चाहिए, अन्यथा आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। छात्र अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के संदर्भ में मित्रों से सहयोग पा सकेंगे। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। 

​मीन राशि के लिए कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा 
मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में रुके हुए सौदे फाइनल होने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आप अपने रीति-रिवाजों और अपने बच्चों के करियर पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा तकलीफ हो सकती है। 
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :